Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । गांव लहरा में प्राचीन शनि मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दो पक्षों के बीच दोबारा टकराव की आशंका को देखते हुए एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, ने बताया कि शनि मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट, पथराव और हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। सीओ सिटी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हवाई फायरिंग करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page