Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । चर्चित वेदप्रकाश उर्फ सोनू हत्याकांड में मुख्य आरोपी कमल शर्मा को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली जेल से हाथरस जिला न्यायालय में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने आरोपी की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। पेशी के बाद उसे पुनः दिल्ली जेल भेज दिया गया।

यह मामला 6 अप्रैल 2026 को वेदप्रकाश उर्फ सोनू के अपहरण से जुड़ा है। अगले दिन 7 अप्रैल को थाना सहपऊ क्षेत्र में एक गंदे नाले से उसका शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस जांच में इस हत्याकांड में कुल 18 लोगों के नाम सामने आए थे। अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी कमल शर्मा और उसका भाई गौरव शर्मा घटना के बाद फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। सीजेएम कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड मंजूर किए जाने के बाद अब पुलिस कमल शर्मा से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा। मामले में अभी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page