Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 मई । पुसैनी रोड स्थित राधा कृष्ण व शनि देव मंदिर में आज शनि अमावस्या एवं भगवान शनि देव के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे दिन भक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे शनि अभिषेक तथा हवन-यज्ञ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मंदिर परिसर में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसका वितरण दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान भजन संध्या का आयोजन भी शुरू हुआ, जिसमें भजन गायकों ने भगवान शनिदेव एवं राम के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। मंदिर के समक्ष आकर्षक रूप से सजाए गए छप्पन भोग के दर्शन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न प्रकार के व्यंजन और मिष्ठानों से सुसज्जित इस छप्पन भोग ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन समिति के अनुसार शाम 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई थी। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में भाजपा नेता सतेंद्र शर्मा, मंदिर प्रबंधक डॉ. शिवकुमार पाराशर, देवेंद्र कुमार पाराशर, ख्यालीराम पाराशर और कैलाश चंद्र पाठक ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page