Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 16 मई । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से साड़ी पर पीको कराने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

परिजनों को पता चला कि किशोरी को अंकुश निवासी ग्राम अयेरा, थाना Raya अपने साथ ले गया है। इसके बाद महिला ने थाना सहपऊ पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को किशोरी की शीघ्र बरामदगी के लिए लगाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page