
हाथरस 16 मई। जब खाकी और प्रशासनिक संवेदनशीलता सड़क किनारे रुककर बच्चों के सपनों से संवाद करती है, तब केवल समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि भविष्य को दिशा मिलती है। इस भावना को साकार करते हुए आज समाधान दिवस के लिए जाते समय जिलाधिकारी Atul Vats एवं पुलिस अधीक्षक Chiranjiv Nath Sinha ने हत्तीसा पुल के नीचे स्थित पुलिस चौकी पर रुककर छात्राओं और खेल प्रतिभाओं से आत्मीय संवाद किया। चौकी पर आमजन की सुविधा के लिए रखे गए घड़ों से पानी पी रही Bangla Inter College की छात्राओं से दोनों अधिकारियों ने अत्यंत सहजता और आत्मीयता के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई भविष्य के सपनों रुचियों और जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। डीएम और एसपी ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भर बनने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा एवं जनसहायता से जुड़ी सेवाओं जैसे UP-112, Mission Shakti, एम्बुलेंस सेवा तथा साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में Delhi Public School (डीपीएस स्कूल) के उपस्थित खेल प्रतिभाओं से भी दोनों अधिकारियों ने मुलाकात की। बच्चों से उनके खेल अभ्यास और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी लेकर खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्राप्त किए गए। डीएम और एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन नियमित अभ्यास सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि शिक्षा और खेल दोनों जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के सशक्त माध्यम हैं और मेहनत तथा आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह प्रेरणादायक दृश्य प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली, समाज के प्रति जिम्मेदारी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। कुछ क्षणों का यह संवाद बच्चों के मन में प्रेरणा विश्वास और सुरक्षा का गहरा एहसास छोड़ गया।


























