Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 मई । भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में विप्र समाज के विप्र बंधुओ के द्वारा भगवान विष्णु के छठवे अवतार विप्र कुल के अग्रज प्रवर्तक महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम की शोभायात्रा पन्द्रह मई दिन शुक्रवार को निकाली जाएगी।यह जानकारी भगवान परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने देते हुए बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला किशन के प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर से शुक्रवार पन्द्रह मई को शाम पांच बजे से प्रभु इच्छा तक निकाली जाएगी।भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर में आधा दर्जन झाकियों के साथ भ्रमण करेगी।भगवान परशुराम की शोभायात्रा में विप्र समाज के बंधुओ से समय से शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page