Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 मई । क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार सुबह 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक जानवर की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरकारी सोसाइटी के पास लगे दो बिजली खंभों के बीच की दूरी 100 मीटर से अधिक है। इस कारण 11 केवी लाइन काफी नीचे झूल रही है। स्थिति यह है कि खेतों में ट्रैक्टर निकालने में भी परेशानी होती है। अधिक दूरी के कारण तारों पर दबाव बढ़ता है, जिससे लाइन टूटने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और विद्युत विभाग की टीम को कई बार शिकायतें दी गईं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों को नजरअंदाज करने के कारण अब हादसों की संख्या बढ़ रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया और भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि अतिरिक्त खंभे लगाकर लाइन को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि गांव में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस मामले में गौ सेवक दिव्यांशु शर्मा ने एसडीएम मनीष चौधरी को जानकारी दी और मृत जानवर को भूमिगत करवाया। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि विद्युत विभाग को लाइन को ऊंचा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page