Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई। आज सुबह सिकंदराराऊ तहसील से सटे वाजिपुर गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही विंटेज कान्वेंट स्कूल की बस पलट गई । बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 से अधिक छात्र सवार थे। गांव से करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चों को लेने के बाद जैसे ही बस भदरोई के निकट पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और अभिभावकों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कई छात्र घायल हुए हैं, जिनमें बाजितपुर निवासी एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और अभिभावकों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक छात्र सवार थे, जिससे विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही गंगीरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है, जबकि घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page