Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई । पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा Chiranjeev Nath Sinha की उपस्थिति में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नागरिकों से अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने और ईंधन की बचत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से न केवल पेट्रोल और डीजल की खपत कम होती है, बल्कि शहरों में बढ़ते यातायात दबाव और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page