Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई। जिलाधिकारी अतुल वत्स Atul Vats ने जनपदवासियों से उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत 7 मई 2026 से स्व-गणना अभियान प्रारंभ किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने परिवार और आवास संबंधी विवरण घर बैठे मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है, जिससे जनगणना कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी। अतुल वत्स ने जनपद के शिक्षित युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी नागरिक जनहित में आगे आएं और जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page