Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 मई । कोतवाली/विकासखंड क्षेत्र में स्थानीय जिला व तहसील स्तरीय जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो की उदासीनता व जिम्मेदार विभाग के मातहतों की मिलीभगत को लेकर बिना परमीशन के ही नियमों की अनदेखी कर मिट्टी खनन के कारोबार को करने के लिए बिना आनलाइन परमीशन लिए दिन और रात धडल्ले से अवैध रूप से पनप रहे मिट्टी खनन के काले कारोबार से मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे है।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में तहसील व जिला स्तरीय राजस्व रेवैन्यू व खनन विभाग के अलावा स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मेदारी संभालने वाले जिम्मेदारों की मिलभगत होने से मिट्टी खनन का कारोबार करने धरती माँ का दर्जा प्राप्त भारतीय वैदिक सनातन धर्म का भार अधिभार झेल रही धरणी धर्म भूमि की इज्जत तार तार कर रहे कलयुगी मिट्टी खनन के अवैध कारोबार करने वाले कलयुगी पुत्रों की मिलीभगत से चीर हरण कर रहे मिट्टी खनन का कार्य करने व कराए जाने वाले कलियुगी पुत्र के बीच एक किसान संगठन ने किसान पुत्र होने के साथ ही धरती मॉ के पुत्र की भूमिका निभाते हुए मिट्टी खनन कार्य करने वाले कलियुगी पुत्र स्वरूपी जिम्मेदार अवैध कारोबारी मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा किए जा रहे कारोबार की रोकथाम करने के लिए रात्रि में मौके पर पहुंचकर मिट्टी खनन के कार्य की सूचना प्रशासनिक जिम्मेदारों को देकर अवगत कराए जाने के दौरान तहसील स्तरीय प्रशासनिक जिम्मेदारों के द्वारा छापेमारी किए जाने से मिट्टी खनन का कार्य करने वाले मिट्टी खनन करने वाले अवैध कारोबारियो में व मिट्टी खनन का कार्य कराए जाने वाले जिम्मेदारों की सांस गले में अटक कर रह गई है।मिट्टी खनन का अवैध कारोबार करने व कराए जाने वाले जिम्मेदारों के द्वारा किसान संगठन के बीच लेनदेन को लेकर पूरा खेल बिगड गया है।तीन दिन पहले किसान संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ता स्तर के नेता वर्ग ने क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे मिट्टी खनन के कार्य की आड में क्षेत्रीय खनन माफियाओं के द्वारा वाहनों को साइड नही दिए जाने के कारण आपस में ही ठन गई।किसान संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत कर मिट्टी खनन के कारोबार पर रोक लगाकर रख दिए जाने से हडकंप मच गया है।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में मिट्टी खनन व जिम्मेदारों की तथाकथित मिलीभगत से मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे है।मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार को धडल्ले से कर रहे हैं। मिट्टी खनन के कार्य करने वाले खनन माफियाओं से जिम्मेदार स्तर के उच्च स्तरीय अधिकारियों पर खनन कारोबार की घी सामिग्री नुमा धनराशि भेंट भिंटावन चढते रहने के कारण मूकदर्शक बने हुए हैं।क्षेत्र में शाम अंधेरा होते ही खनन माफिया अपना अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं और अपनी जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने अवैध मिट्टी खनन के कारोबार को अंजाम देने के लिए निकल पडते है और रात भर  ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी से भरे इधर से उधर फर्राटे मारते हुए दिखाई देते हैं।क्षेत्रीय किसान संगठन के अलावा स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की तथाकथित मिलीभगत से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार हो रहा है।कोतवाली क्षेत्र में तेरह मई मंगलवार की रात्रि को एक किसान संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा हो रहे अवैध मिट्टी खनन के दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ पुलिस के सुपर्द कर दिया।किसान संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा मिट्टी कारोबार करने व कराए जाने वाले के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई किए जाने से खनन माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page