Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई । नगर पालिका परिषद हाथरस में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने स्थायी सफाई यूनियन के पदाधिकारियों पर उत्पीड़न और कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए हुंकार भरी है । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है । ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका की स्थायी सफाई यूनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कार्यों में जबरन दखल देते हैं और अपने नियम उन पर थोपते हैं । कर्मचारियों का कहना है कि कई बार बिना किसी उचित कारण के उनका स्थानांतरण (ट्रांसफर) भी करा दिया जाता है, जिससे सफाई कर्मियों में भय और भारी असंतोष का माहौल व्याप्त है ।

संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अपनी अलग यूनियन और व्यवस्था है । वे अपनी प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार ही कार्य करना चाहते हैं । ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कार्यों में स्थायी यूनियन का हस्तक्षेप तुरंत रोकने, बिना किसी ठोस कारण के कर्मचारियों का स्थानांतरण न करने, आउटसोर्सिंग यूनियन को स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अनुमति देने, जबरन नियम थोपने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष डैनी प्रिंस और नगर महामंत्री राहुल सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page