Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई । सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में जनपद की होनहार बेटी सोनल ठेनुआ ने विज्ञान संकाय में शानदार सफलता प्राप्त की है। नगला उम्मेद निवासी एवं सासनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी रमेश सिंह ठेनुआ की सुपौत्री सोनल ने 97% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनल ने विज्ञान संकाय में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रबंधन, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सोनल की सफलता पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अपनी सफलता के बारे में चर्चा करते हुए सोनल ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सर्विसेज (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश एवं समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सतत सहयोग को दिया। सोनल के परिवारजनों के अनुसार, यह सफलता उनकी स्वर्गीय दादी श्रीमती वीरमती देवी की प्रेरणा, संस्कार और आशीर्वाद को समर्पित है। परिवार का कहना है कि उनकी स्मृतियाँ आज भी बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती हैं। सोनल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके बाबा चौधरी रमेश सिंह ठेनुआ, पिता अरुण ठेनुआ, माता हेमलता चौधरी, चाचा अभिषेक ठेनुआ, चाची बुलबुल तोमर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page