
हाथरस 13 मई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चंदपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम नगला खिरनी में दबिश दी। पुलिस टीम ने अभियुक्त अबरार के घर के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कासिम पुत्र हजरत (निवासी: नगला खिरनी, चंदपा, हाथरस), समीर पुत्र शहजाद (निवासी: नगला खिरनी, चंदपा, हाथरस), अबरार पुत्र अब्दुल वाहब (निवासी: शाहजामाल, महमूद नगर, कोतवाली, अलीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,840/- नगद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद की है। थाना चंदपा पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत मु0अ0सं0 112/2026 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष श्री योगेश कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।


























