Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई । समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक समरसता के खिलाफ बताया है। विवेक उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक और राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुँचाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदियों से देश की शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सींचने का कार्य किया है। ऐसे सम्मानित समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना न केवल समाज का, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि इस मामले में केवल औपचारिक माफी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़बोले और गैर-जिम्मेदार नेताओं पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि किसी भी वर्ग के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेक उपाध्याय ने अंत में कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए, न कि समुदायों के बीच वैमनस्य और दूरी पैदा करने का। उन्होंने सभी समाजों के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page