Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर थाना मुरसान क्षेत्र के गांव रायक के निकट मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय लक्ष्मीकांत पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम बाटी, थाना जैत, जनपद मथुरा किसी आवश्यक कार्य से हाथरस न्यायालय आ रहे थे। इसी दौरान गांव रायक के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी JCB मशीन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एनएच एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें नींद का झोंका आ गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। एनएच कर्मियों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page