Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वीरनगर निवासी पवन ने थाना हाथरस जंक्शन में दी गई तहरीर में बताया कि उसके चाचा कालीचरन का पुत्र छोटेलाल रुपये के लेनदेन को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपित ने पवन के साथ मारपीट शुरू कर दी। पवन ने बताया कि जब उसकी पत्नी मीना ने शोर सुनकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी छोटेलाल ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के दौरान दोनों को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोप है कि छोटेलाल दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। घटना के बाद पवन थाना हाथरस जंक्शन पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page