
हाथरस 12 मई । थाना हाथरस गेट पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में 11 मई 2026 को थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर संस्कार न्यू कॉलोनी, नगला भूरा क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ऋषि पुत्र हाकिम सिंह निवासी झोपड़ी नगला, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट में मु0अ0सं0 203/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


























