Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 मई। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामले को लेकर देर रात तक मुरसान थाने में पारिवारिक ड्रामा चलता रहा। युवक के परिवारीजों का कहना है कि युवक की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बिहार निवासी युवती से हुई थी। दंपति के सात वर्षीय बेटी सहित तीन बच्चे हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि महिला आए दिन घर में विवाद करती रहती थी। बताया गया कि 3 अप्रैल को महिला घर से लापता हो गई थी, जिसकी तलाश पति और परिवार के लोग कर रहे थे।ससुराल पक्ष का आरोप है कि महिला घर से जाते समय जेवरात और नगदी भी अपने साथ ले गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। परिजनों के मुताबिक महिला को गांव गोरई के पास देखा गया, जिसके बाद से मुरसान थाने बुलाया गया। थाने में महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और दूसरी शादी करेगी। इस बात को लेकर परिवार के लोगों और महिला के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर रात तक महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। मुरसान थानाध्यक्ष अरविन्द सक्सेना का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी हुई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page