हाथरस 11 मई । क्षेत्र के शैक्षिक विकास में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मेंडू को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से स्थाई संबद्धता प्राप्त हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं कला संकाय के विभिन्न विषयों में स्थाई मान्यता प्रदान की गई है। विज्ञान संकाय में बी.एससी. के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान एवं जंतु विज्ञान तथा कला संकाय में बी.ए. के अंतर्गत अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिन्दी एवं अंग्रेजी विषयों को स्थाई संबद्धता मिली है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार, शिक्षाविदों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजा वासिद, रविकांत अग्रवाल तथा राजू सिंह दिवाकर ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत एवं प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्थाई संबद्धता संस्थान की गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : पति और बच्चों को छोड़
May 11, 2026
मुरसान में परिस्थितियों में युवक की मौत
May 11, 2026
हाथरस में 1100 करोड़ के निवेश से
May 11, 2026
मेंडू के श्री लाल सिंह सुशीला देवी
May 11, 2026
बाइक सवार युवकों को रोककर गांव के
May 11, 2026
बेसहारा पत्नी को पति ने दी जान
May 11, 2026
Weather
Hathras
11:22 pm,
May 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















