Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 मई । उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ हाथरस के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने निजी पारिवारिक कारणों के चलते अपने पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने आगामी निर्वाचन एवं अग्रिम आदेश तक संघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत गौतम को सौंप दी है। इस निर्णय के बाद शशिकांत गौतम कार्यवाहक रूप में संघ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। वे आगामी संगठनात्मक चुनाव होने अथवा नए आदेश जारी होने तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page