Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 10 मई । बिसावर में सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बिसावर निवासी सुल्तान सिंह पुत्र भातीलाल ने अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए बनी सरकारी पानी की टंकी और समरसेविल को गांव के ही दो भाइयों ने ईंट-पत्थरों से दबा दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी आबादी की भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया है और वहां जबरन बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त भूमि पर बस्ती के लोग बारात घर का निर्माण करना चाहते हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व में 19 जनवरी 2025 को भी प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिसके कारण सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रुक नहीं पा रहा है। शिकायती पत्र में मांग की गई है कि सार्वजनिक स्थल पर हो रहे निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए। साथ ही, किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। ग्रामीण मीरा देवी, सोनम देवी, गीता, मुन्नी, दिलीप, पूरन और शकुंतला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि लेखपाल को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page