सिकंदराराऊ (हसायन) 10 मई । कोतवाली क्षेत्र के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित गांव बनवारीपुर में दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ एक दलित परिवार की महिला और उसके मासूम बेटे को घर से खींचकर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शनिवार (9 मई) को कोतवाली पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी संजय कुमार ने कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही दो पुरुष और दो महिलाओं ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता और उनके 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु को घर के अंदर से जबरन खींच लिया और पीटते हुए सड़क पर ले आए। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के अमृतपाल वाल्मीकि और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने सरेआम जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र और अश्लील गालियां दीं। पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का साक्ष्य वीडियो के रूप में उनके पास मौजूद है। घटना को लेकर दलित समाज के लोगों में रोष है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि मामले में लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। घटना की छानबीन और साक्ष्यों (वीडियो) की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : जहारवीर गोगा जी महाराज की
June 25, 2026
हसायन : ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में
June 25, 2026
हसायन : मक्का मूंग की खडी फसल
June 25, 2026
हसायन : निर्जला एकादशी पर पुलिस कर्मियो
June 25, 2026
हसायन : प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज
June 25, 2026
हाथरस पुलिस ने नष्ट किए 10.5 किलो
June 25, 2026
पोक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष
June 25, 2026
Weather
Hathras
8:39 pm,
Jun 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























