Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 मई । जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने कानून-व्यवस्था और युवाओं की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल फोटो में एक युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर बेहद आक्रामक अंदाज में पोज देता नजर आ रहा है। युवक की यह हरकत न केवल शस्त्र अधिनियम का खुला उल्लंघन है, बल्कि समाज में रील और फोटो के जरिए ‘हथियार कल्चर’ और फर्जी रूतबा कायम करने की खतरनाक होड़ को भी उजागर करती है। जानकारों का मानना है कि युवाओं में सोशल मीडिया पर चर्चित होने का जुनून इस कदर बढ़ गया है कि वे चंद मिनटों की शोहरत के लिए अपने भविष्य को दांव पर लगाने से भी नहीं कतरा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथरस गेट पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है और पहचान होते ही युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस पहले भी ऐसे कई मामलों में जेल की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं के व्यवहार में सुधार नहीं दिख रहा है। पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर पैनी नजर रखें ताकि वे अनजाने में किसी आपराधिक गतिविधि का हिस्सा न बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page