Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 मई । कस्बा में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज द्वारा अलीगढ़ हाथरस रोड स्थित बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की छविचित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप को केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सोमेश सोलंकी,हरेंद्र सिंह, भूरा मास्टर,पुष्पेंद्र प्रधान,सुधीर जादौन,लव तोमर,करन तोमर,नरेंद्र चौहान,मनीष जादौन,विपिन तोमर,आशीष पुंडीर,जगपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page