
हाथरस 09 मई । सेवा और समर्पण के भाव को चरितार्थ करते हुए ‘इनर व्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल’ की सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश की है। क्लब की सदस्यों ने शहर के एक रेस्टोरेंट पर एक अत्यंत जरूरतमंद व्यक्ति को कूलर भेंट किया। भीषण गर्मी के इस मौसम में उस व्यक्ति का परिवार और विशेषकर छोटे बच्चे बहुत परेशान थे। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्लब की सदस्यों ने इस सेवा कार्य का बीड़ा उठाया। कूलर प्राप्त करने के बाद जरूरतमंद व्यक्ति ने संस्था की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उसके बच्चों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस पुनीत कार्य के अवसर पर राधा गावर, सीमा सबलोक, पूजा, दीपिका, रीना, अंजू, दीपक, ज्योति, दीप्ति, कमलेश, जूही, लीना, ममता, सुमन, गुंजन, शालिनी, सपना भारती और तनु आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। क्लब की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहेंगी।
























