
हाथरस 09 मई । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपनी सेहत का परीक्षण कराया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनुभव राकेश सोनी ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया और उनकी समस्याओं का समाधान बताया। शिविर में आए लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। व्यापारियों और आम जनता ने न केवल अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, बल्कि विशेषज्ञ चिकित्सकों से बेहतर जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। इस सेवा कार्य में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता और युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय प्रमुख रूप से सक्रिय रहे। साथ ही विकास गर्ग, ऋषि वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, महामंत्री राम अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, प्रदीप बंसल और बांके बिहारी सहित अनेक गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत और सामाजिक संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग मिला। डॉ. अनुभव के परिजन श्री राकेश कुमार, राजेन्द्र बाबू वर्मा, दिनेश कुमार के साथ डॉ. श्वेता वर्मा और हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ सेवा में जुटा रहा। जॉइंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस की महिला शक्ति से चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, सचिव प्रभा वार्ष्णेय, आशू वार्ष्णेय, रेशू वार्ष्णेय और अंजू वार्ष्णेय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
























