Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 मई । मथुरा में हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव नीति निवास निवासी 28 वर्षीय युवक राकेश गौतम की मौत हो गई। राकेश नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, राकेश गौतम पुत्र सुरेश चंद्र गौतम नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार शाम वह अपनी बाइक से नौकरी छोड़कर सामान लेकर गांव वापस आ रहा था। मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही राकेश के परिजनों में कोहराम मच गया और वे तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राकेश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। ग्राम प्रधान श्यामवीर सिंह ने बताया कि राकेश मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव के लोग भी दुखी हैं। शुक्रवार को मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page