
हाथरस 08 मई । हाथरस नगर में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए वाहनों को शुक्रवार को जलकल अनुभाग वाटर वर्क्स परिसर से पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद को 1 जेसीबी 4 डीएक्स, 1 जेसीबी मिनी पोकलेन, 5 वाटर टैंकर तथा 4 ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं, जो नगर में स्वच्छता अभियान, नालों की सफाई तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नगर पालिका परिषद ने कहा कि बरसात के दृष्टिगत नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और परिषद नगर के समग्र विकास तथा स्वच्छ वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जलकल विभाग के जेई हर्षवर्धन, सभासद रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, अभिषेक राज, अभय राज, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, मनोनीत सभासद आरसी गोला, नीरज कुमार पंकज, प्रभु दयाल, गौरव चौधरी, राजेश परिहार, प्रमोद कुमार, हेमंत सोकिया, ऋषि, शिवा भैया, गुलशन, माया देवी, विद्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।























