Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । मण्डी समिति परिसर में स्थित आढ़त व्यापारी के यहाँ हुई दिन-दहाड़े चोरी की घटना ने शहर के व्यापारियों में दहशत और रोष पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में आज ‘अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल’ की जिला इकाई, युवा इकाई एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मिलकर कड़ी कार्यवाही की मांग की। आपको बता दें कि बीते बुधवार, 6 मई 2026 को मण्डी समिति में स्थित आढ़त व्यापारी अरूण कुमार योगेश कुमार के प्रतिष्ठान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दिन-दहाड़े तकरीबन 2.7 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात से व्यापारिक समुदाय में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। प्रदेश मंत्री योगापति योगेन्द्र शर्मा, चौ. रामकुमार एवं नितिन बागला के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा।  वहाँ उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मण्डी परिसर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल सही कराने एवं रात्रि के समय मण्डी परिसर में अवांछनीय तत्वों के अनावश्यक प्रवेश और गैर-कानूनी हरकतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं चोरी की इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर व्यापारी की चोरी गई धनराशि वापस दिलाई जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अरूण कुलश्रेष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, अवतार दीक्षित, प्रेम प्रकाश (गुरू पागल जी), प्रवीण वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल, लोकेश सेंगर, ललतेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, विशाल सोनी, गौरव वार्ष्णेय, अनुज खण्डेलवाल, श्रीकृष्ण शर्मा, राकेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और शुभम मित्तल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page