Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 मई । विकास खंड सहपऊ स्थित संविलियन विद्यालय नगला रमजू के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी एवं ब्लॉक प्रमुख रामकिशन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। विधायक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित ग्रामवासियों से विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख जी ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के अतिरिक्त और अधिक सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक हरवीर सिंह राना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मढ़ापिथू प्रधान कलोदी काका, ब्रजमोहन बघेल, जितेंद्र चौधरी, साकेत चौधरी, वंशी वाले, एआरपी अजीत राना, विवेक शर्मा, देवेश यादव, अजेंद्र सिंह, रवेंद्र यादव, दिनेश सिकरवार, तरुण चौधरी, सुनीता बघेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page