Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 06 मई ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजपुर में खेत पर फसल की रखवाली करने गए एक किसान की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव खिजरपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र रामस्वरूप बीती 24 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अपनी पैशन प्रो बाइक से खेत पर फसल की देखभाल करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक खेत के किनारे खड़ी की थी, लेकिन जब वह काम निपटाकर वापस लौटे तो बाइक वहां से नदारद थी। पीड़ित ने काफी देर तक आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पप्पू सिंह की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से किसानों में असुरक्षा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page