
हाथरस 06 मई । मथुरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल पर आज ‘होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) हाथरस इकाई’ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक व निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी सत्र वर्ष 2026-28 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति और निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया के तहत डॉ. नीलम सिंह को अध्यक्ष, डॉ. रिचा सिंह को सचिव और डॉ. रुचि कमल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक के दौरान डॉ. इंद्र वार्ष्णेय, डॉ. रवि चौधरी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. कुणाल वार्ष्णेय, डॉ. संदीप गहलोत, डॉ. शशांक मोहता, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. आनंद माहोर एवं डॉ. प्रभात सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।























