Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06  मई । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ सामाजिक संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संरक्षक राकेश मोहन वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों का खाका खींचा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी आर.बी. सिंह उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने गत वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘नेकी की दुकान’ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगामी वर्ष की योजनाओं से भी सभी सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, प्रसून कुलश्रेष्ठ, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता और रजनी गर्ग मुख्य रूप से शामिल रहीं। साथ ही राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, राम सरन शर्मा, रीना बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, नीलम वार्ष्णेय, योगेश कुलश्रेष्ठ, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय एवं अंकुर गर्ग सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page