Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 मई । मथुरा रोड स्थित गांव सात बरामई (नगला प्रहलाद) में पिछले चार दिनों से बीमारी और कमजोरी के कारण लाचार पड़ी एक गाय के लिए पुलिस और गौ-रक्षक फरिश्ता बनकर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौवंश को सुरक्षित उपचार हेतु गौशाला भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला प्रहलाद में एक गाय अत्यधिक कमजोरी के कारण जमीन पर गिर पड़ी थी और उठने में असमर्थ थी। ग्रामीण उसकी सेवा कर रहे थे, लेकिन खुले में पड़ी गाय पर आवारा कुत्तों के हमले का डर बना हुआ था। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी, जिस पर पीआरबी-1108 तत्काल मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.आई. त्रिवेंद्र जी ने उत्तर प्रदेश पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य एवं गौ-रक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी को सूचित किया। सूचना मिलते ही श्री गुलाटी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से एक लोडिंग टेम्पो का प्रबंध किया। बीमार गौमाता को सावधानीपूर्वक टेम्पो में लादकर इलाज हेतु बालाजी गौशाला अस्पताल, टुकसान पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस और गौ-रक्षकों के इस साझा प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page