सादाबाद 04 मई । आज हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की खुशी में रोडवेज बस स्टैंड स्थित एचडी हॉस्पिटल के पास आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एचडी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। धर्मेंद्र गौतम ने इस अवसर पर कहा कि इन चुनावों में पश्चिम बंगाल का मुकाबला सबसे प्रतिष्ठित था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए लगभग 200 सीटों पर सफलता हासिल की है। उन्होंने यह भी बताया कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है, जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। गौतम ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह मजबूत होगी। इस मौके पर अशोक चौधरी, डॉ. यतेंद्र शर्मा, चरण सिंह सागर, तपन जोहार, अंबुजा गौतम, राजेंद्र सिंह, अवनीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिसावर में भी भाजपा सरकार बनने पर लड्डू बाटकर जश्न मनाया गया।पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद चौधरी, प्रधान पति जग्वेन्द्र चौधरी, मुकेश चौधरी, अजीत चौधरी, दुष्यंत चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, दुष्यंत सिंह, जगदेव आर्य, दिनेश आर्य, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पांच हजार की शर्त जीतने के लिए
May 4, 2026
नल से पानी भरने पर हुआ विवाद,
May 4, 2026
नानऊ रोड पर बाइक और ईको की
May 4, 2026
दो साल से लापता मासूम को सासनी
May 4, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे को लेकर मुकदमा
May 4, 2026
Weather
Hathras
9:41 pm,
May 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























