Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 मई । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न सोमवार को जनपद में उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के आवास एवं कार्यालय ‘रामराज्य’ पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद माहेश्वरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि बंगाल विजय के माध्यम से आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकासवाद पर अपना अटूट विश्वास जताया है। कार्यक्रम के दौरान शरद माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। इस गौरवशाली अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, रामकुमार माहेश्वरी, भीकम सिंह चौहान, हरीश सेंगर, तपन जौहर, चरन सिंह सागर, भोला सिंह रावत, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह, राजकुमार जैन, कपिल खुराना और रोहित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page