मथुरा 04 मई । ग्राम पंचायत नेनू पट्टी के ग्राम भूचन में खेल और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ आज क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खेल आयोजन से न केवल स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है, बल्कि क्षेत्र में खेल भावना का नया संचार भी हुआ है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के बड़े भाई देवी सिंह (डीएम) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। प्रतियोगिता का पहला मैच भूचन और राजपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले ही दर्शकों और खिलाड़ियों में भारी जोश देखा गया। मैदान तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से गूँज उठा। इस खेल महोत्सव के अवसर पर तेजपाल प्रधान (नगला देविया), बलवीर सिंह, रामस्वरूप प्रधान, नवल सिंह, जगन सिंह (डीलर), निर्भय सिंह, हुशियार सिंह, नागेंद्र सिंह, भगत सिंह, जलसिंह, गोकुल चंद, महेश सिंह, रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, ब्रज मोहन, विनेश, धीरज सिंह, अजीत सिंह, एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण अंचल के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और वे खेलों की ओर प्रोत्साहित होंगे।