
हाथरस 02 मई । गांव नगला आल में खेत अपने नाम कराने के विवाद में तीन लोगों ने दंपती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि सारा खेत अपने नाम करा लिया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के अभियोग पंजीकृत कराया है। नगला आल निवासी हितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही वीरेंद्र, शिव कुमार और सर्वेश पत्नी शिवकुमार हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए। आरोप है कि तीनों ने हितेंद्र व उनकी पत्नी रीना देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपितों ने कहा कि सारा खेत अपने नाम करा लिया है और इसके बाद दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति-पत्नी को चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए चले गए।





















