
हाथरस 01 मई । ज्येष्ठ पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनंद टॉकीज के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने शर्बत ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज प्रदेश संयोजक अमित भौतिका एवं भाजपा नगर मंत्री रामकुमार गौड़ (बंटी भैया) ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अमित भौतिका ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, और इस तपन भरी गर्मी में प्यासों को शीतल जल व शर्बत पिलाना पुण्य का कार्य है। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस सेवा कार्य में दिलीप अग्रवाल, अरुण गोयल, भोलू भाई, पीयूष शर्मा, लक्ष्य गौड़, राकेश कुमार और बबलू गुरु का विशेष सहयोग रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

























