Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 30 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड स्थित एक गांव में शुक्रवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने गांव के ही एक युवक पर तमंचे के बल पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 24 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे की है। महिला अपने घर के पास बने घेर में पशुओं को बांधने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां अचानक आ धमका और उसने तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसका देवर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो वहां आरोपी का भाई पहले से ही बाहर पहरा देते हुए खड़ा मिला। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला के पति, सास और देवर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page