सिकंदराराऊ 30 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड स्थित एक गांव में शुक्रवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने गांव के ही एक युवक पर तमंचे के बल पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 24 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे की है। महिला अपने घर के पास बने घेर में पशुओं को बांधने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां अचानक आ धमका और उसने तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसका देवर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो वहां आरोपी का भाई पहले से ही बाहर पहरा देते हुए खड़ा मिला। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला के पति, सास और देवर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
झोलाछाप के इंजेक्शन से 8 साल के
April 30, 2026
सरस्वती महाविद्यालय के नारी शक्ति वंदन अधिनियम
April 30, 2026
सादाबाद : दीवार गिरने से दो बच्चों
April 30, 2026
सादाबाद : सीएचसी पर जांची है श्रमिकों
April 30, 2026
सादाबाद : सभासद से मारपीट, धमकाने का
April 30, 2026
सादाबाद : मौसम के पलटवार से ठंडी
April 30, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में कुरसंडा के
April 30, 2026
Weather
Hathras
10:09 pm,
Apr 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























