सिकंदराराऊ (हसायन) 29 अप्रैल । कस्बे के नौरंगाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट संचालित एक कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र विवादों के घेरे में आ गया है। हसायन नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य अंकुर शर्मा ने जिलाधिकारी अतुल वत्स को शिकायती पत्र भेजकर केंद्र के फर्जी तरीके से संचालन का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि ‘राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन’ के नाम से चल रहे इस सेंटर के पास आवश्यक अनुमतियां नहीं हैं और यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सभासद ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सेंटर संचालक संजय सिंह ने बताया कि उनके पास 150 बच्चों को प्रशिक्षित करने की वैध अनुमति है और केंद्र का शुभारंभ भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया था। संचालक का दावा है कि उनके पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं और उनके खिलाफ की गई शिकायत पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित एवं निराधार है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
April 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का
April 29, 2026
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
पड़ोसियों पर बेटियों को बदनाम करने और
April 29, 2026
शादी में न ले जाने की बात
April 29, 2026
सादाबाद : घर पर ही उपचार दे
April 29, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















