Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । वर्ष 2020 से लगातार बड़ी घटनाओं और विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाली चंदपा कोतवाली में मंगलवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। हाल ही में पुलिस हिरासत में एक युवक द्वारा की गई आत्महत्या की घटना के बाद, कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में ‘ग्रह शांति’ हेतु सुंदरकांड का पाठ कराया गया। एसओ योगेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। पाठ की समाप्ति के बाद जहां एक ओर प्रसाद वितरण हुआ, वहीं दूसरी ओर नकारात्मकता को दूर करने के उद्देश्य से कोतवाली के सभी कार्यालयों और कक्षों में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण कराया गया। गौरतलब है कि चंदपा कोतवाली पिछले कुछ वर्षों में तीन ऐसी बड़ी घटनाओं का गवाह रही है, जिनमें तत्कालीन थाना प्रभारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। पुलिस महकमे द्वारा कराया गया यह आध्यात्मिक अनुष्ठान अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page