Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 अप्रैल । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल विस्तार की मांग की। इस संबंध में विधायक गुड्डू चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में सादाबाद क्षेत्र सहित सहपऊ के ग्राम प्रधान शामिल थे। संगठन के सदस्यों का कहना है कि सभी ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के विकास और समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और कार्य करने का अनुभव भी रखते हैं। वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका व्यक्त की है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में, उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। संगठन ने तर्क दिया कि पूर्व में प्रशासक नियुक्त करने की व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और उसमें भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिली हैं। इसके विपरीत, वर्तमान प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह और प्रतिबद्ध होते हैं। जनहित और सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। उन्होंने इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष महाराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष श्यामवीर सिंह, रनवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, मुकेश चौधरी, रविन्द्र सिंह, गल्ला प्रधान, अनिल चौधरी, रामप्रकाश सिंह, जगवेंद्र सिंह समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page