Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अप्रैल । क्षेत्र के गांव शीतला मेवा निवासी एक युवक ने कस्बे के एक दुकानदार पर चांदी का जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शीतला मेवा निवासी सोनू ने बताया कि उसने अपनी मां कश्मीरी के साथ मिलकर मुरसान के दुकानदार के पास पैसों की आवश्यकता को लेकर चांदी का एक सामान गिरवी रखा था। सोनू का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह और उसकी मां गिरवी रखा सामान वापस लेने के लिए दुकानदार के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दुकानदार उन्हें सामान नहीं दे रहा है। वहीं दुकानदार का कहना है कि युवक पहले ही अपना सामान दुकान से ले जा चुका है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि सामान ले जाने के बावजूद युवक दोबारा उसे लेने आया है। जब दुकानदार ने सामान देने से इनकार किया, तो युवक ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें थाने बुला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page