Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अप्रैल । क्षेत्र के गांव कोटा में सोमवार देर शाम मजदूरी के पैसे मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई है। जिसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। देव पाठक निवासी रंगपुरा मुरसान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के एक परिवार के यहां मजदूरी की थी, जिसके 6000 रुपये बकाया थे। देव पाठक का कहना है कि सोमवार शाम को आरोपियों ने पैसे देने के बहाने उसे गांव कोटा बुलाया था। वहां चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। मारपीट की सूचना मिलने पर देव पाठक की मां शशि देवी आरोपियों के रंगपुरा स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने शशि देवी के साथ भी मारपीट की है। मारपीट होनने के बाद घायल मां-बेटा दोनों मुरसान कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। मुरसान पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में उपचार के लिए भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page