Hamara Hathras

Latest News

सासनी 27 अप्रैल | क्षेत्र में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने तहसील मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज शर्मा को सौंपा। अभियान की शुरुआत सासनी के प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। यहां सभी सनातनी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक पदयात्रा निकाली, जो मंदिर से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता “गौ माता-राष्ट्र माता”, “भारत हिंदू राष्ट्र” और “गौ हत्या बंद करो” जैसे नारे लगा रहे थे। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिए जाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ कठोर कानून बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर मोहित बजरंगी, योगी ठाकुर,अभी पंडित, प्रवीन देव रावत,माधवी सिंह, अंश, ललित, गणेश कर्णराजपूत, कृष्ण गोपाल शास्त्री, बंटी प्रधान, प्रवीण राणा, देवेश, भूपेंद्र शर्मा, कांता पचौरी, सुमित, पवन पण्डित, अंशुल शर्मा, गौरव, अभिषेक वसिष्ठ, अर्चित गौतम, सचिन मंत्री, आकाश, उभय पण्डित, करन, सुमित बाबू, शिवराम, शिव उपाध्याय, सोमेश, जीतेन्द्र चतुर्वेदी, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page