Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 अप्रैल । क्षेत्र के रसमई स्थित बिजली घर पर भीषण गर्मी के कारण विद्युत उपकरण अत्यधिक गर्म हो रहे हैं। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत कर्मचारी इन उपकरणों को ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं।

कर्मचारी समरसेबल पाइप का उपयोग कर लगातार उपकरणों पर पानी डाल रहे हैं। इसका उद्देश्य उपकरणों को ठंडा रखना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इस भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे और उन्हें राहत मिल सके। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना की है। उपभोक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि रसमई उपकेंद्र के कर्मचारी दिन-रात लाइनों पर काम करते हैं, जिससे ग्रामीणों को बिजली मिलती रहती है। एक अन्य उपभोक्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें समय पर बिजली आपूर्ति मिल रही है, और कटौती केवल लाइनों में खराबी आने पर ही की जाती है। उपभोक्ता भोला कुमार ने भी दिन और रात दोनों समय सही आपूर्ति मिलने की पुष्टि की।।रसमई उपकेंद्र से धानोटी, करसौरा, नगला फत्ता, बिशुखोरा, ऊंचागांव, नसीरपुर, नगला मियां, रमचेला, कजरोठी सहित कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता सौरभ शर्मा ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के मद्देनजर, वह और उनका समस्त स्टाफ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि क्षेत्र में अधिकतम आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page