Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अप्रैल । मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर अलीगढ़ रोड स्थित प्राचीन बाबा श्री भैरवनाथ मंदिर पर श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए विशाल मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर के बाहर लगाए गए स्टॉल पर भक्तों ने आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोक-रोक कर ठंडा और मीठा शरबत पिलाया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों में भारी उत्साह नजर आया। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक अवसरों पर जनसेवा का विशेष महत्व है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भावना और सहयोग का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से शशांक पचोरी एडवोकेट, निशांत उपाध्याय, सुनील चतुर्वेदी, डब्बू जालौन, निशांत उपाध्याय, संजय फौजी और अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपनी सेवाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page